Skip to main content

कॉलोनी में घुसा लेपर्ड, 4 लोगों पर हमला किया:लोग चिल्लाने लगे तो कमरे में जा बैठा, पति-पत्नी ने डर के मारे खुद को बंद किया

 कोटा शहर के महावीर नगर कॉलोनी में शनिवार सुबह 5 बजे रिहायशी कॉलोनी में लेपर्ड आने से हड़कंप मच गया। इस दौरान लेपर्ड ने 4 लोगों पर हमला कर दिया। हमले के बाद लोग चिल्लाने लगा तो वह एक घर में जा घुसा। बताया जा रहा है कि इस घर में पति-पत्नी रहते हैं। कमरे में लेपर्ड को देख उन्होंने खुद को दूसरे कमरे में बंद कर दिया है। लेपर्ड के हमले से 2 गंभीर घायल हो गए, जिन्हें कोटा के हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार घटना तड़के 5 बजे के आसपास की है। पहले सुबह 5 बजे शिव ज्योति कॉन्वेंट स्कूल के आस-पास इलाके में इसे देखा गया था। वहां 4 लोगों पर अटैक कर दिया। इसके बाद वह गणगौरी पार्क इलाके में आया और वहां गाय पर हमला कर दिया। चिल्लाने पर वह एक मकान की छत पर चढ़ गया। यहां सीढ़ियों के सहारे उतर एक घर में घुस गया। यहां पति-पत्नी रहते हैं। लोगों की आवाज सुन जब वे दूसरे कमरे से बाहर आए तो कमरे में लेपर्ड को देख भागे और खुद को दूसरे कमरे में बंद कर दिया।

Comments

Popular posts from this blog

Breaking News Madhya Pradesh : 1 अक्टूबर से 326 ट्रेनों का समय बदला, घर से निकलने से पहले 139 पर करें कॉल, देखें पूरी लिस्ट

Breaking News Madhya Pradesh 1 अक्टूबर से 326 ट्रेनों का समय बदला, घर से निकलने से पहले 139 पर करें कॉल, देखें पूरी लिस्ट भोपाल एक अक्टूबर (Trains Timing Change From Today) से कई चीजों में बदलाव हुए हैं। पश्चिम मध्य रेलवे के ट्रेनों की समय सारिणी में भारी बदलाव किया है। जिन ट्रेनों के समय बदल गए हैं, वह जबलपुर, भोपाल और कोटा रेल मंडल के हैं। रेलवे की तरफ से उन ट्रेनों की सूची जारी कर दी गई है। साथ ही यात्रियों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले 139 पर कॉल कर ट्रेन का सही समय जान लें या फिर आधिकारिक वेबसाइट से भी जानकारी हासिल कर सकते हैं। रेलवे की तरफ से कहा गया है कि भारतीय रेल ने न्यू टाइम टेबल जारी किया है। एक अक्टूबर 2021 से यह प्रभावी है। इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेल के तीनों मंडलों से प्रारंभ होने वाली और गुजरने वाली गाड़ियों के न्यू टाइम टेबल के अनुसार परिवर्तन किया गया है। रेलवे ने कहा कि रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि वह अपनी सुविधानुसार यात्रा की शुरू करने से पहले हमारी तरफ से उपलब्ध सूचना प्रणाली एनटीईएस और पूछताछ नंबर 139 पर सही जानकारी प्राप्त कर यात्रा के लि...

Breaking news : स्कर्ट से नीचे की फोटो ली तो होगी 5 साल की जेल

  Hong Kong approves jail terms for 'upskirt' shots: महिलाओं की निजता का सम्मान सभी को करना चाहिए. दूसरों की जिंदगी में दखल देने का अधिकार किसी को नहीं है. ऐसे में महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों को रोकने और मनचलों को सबक सिखाने के लिए हांग कांग ने अनूठी पहल की है. जिसके तहत हांग कांग में अब बिना सहमति के अगर किसी ने भी महिलाओं के स्कर्ट से नीचे की तस्वीर खींची या फिर उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया तो उसे जेल जाना होगा.  ज़ी न्यूज़ डेस्क  | Oct 02, 2021, 08:11 AM IST     1 /7 ऐसी फोटो खींचना अपराध बीते गुरुवार को हांग कांग ने एक कानून पास कर अपस्कर्टिंग (Combat Voyeurism) यानी बिना सहमति के महिलाओं के स्कर्ट के नीचे की तस्वीर या वीडियो बनाने या शेयर करने को अपराध बना दिया है.     2 /7 पांच साल की जेल! नए नियमों के तहत वॉयरिजम यानी छिपकर किसी की अंतरंग पलों को देखना या रिकॉर्ड करना, ऐसी गतिविधि से मिली तस्वीरों या वीडियो शेयर करना, और यौनेच्छा से प्रेरित होकर किसी व्यक्ति के प्राइवेट पार्ट्स की तस्वीरें या वीडियो लेना शामिल है. ऐसा करने पर 5 साल की ...