Breaking News Madhya Pradesh 24 घंटे में 6 महिलाएं, 6 पुरुष, कुल 12 लापता भोपाल। यह आंकड़ा ध्यान खींचता है। सामाजिक व्यवस्थाओं का नेतृत्व करने वालों के सामने एक नया चित्र प्रस्तुत कर रहा है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पिछले 24 घंटे में 12 इंसान लापता हो गए। इनमें 6 महिलाएं और 6 पुरुष शामिल हैं। एक लड़की की उम्र 18 वर्ष से कम है। यह सभी लोग एक साथ नहीं गए बल्कि अलग-अलग गए हैं। शायद किसी का अपरहण भी हुआ हो परंतु कोलार थाने के अलावा कहीं भी अपहरण का मामला दर्ज नहीं हुआ है। जो लोग लापता हुए हैं वह कोलार के अलावा कमला नगर, बजरिया, ऐशबाग, पिपलानी, अशोका गार्डन, तलैया, शाहजहांनाबाद, गौतम नगर और निशातपुरा इलाकों के रहने वाले हैं। प्राथमिक तौर पर पुलिस का मानना होता है कि प्रेम प्रसंग के चलते अथवा किसी अन्य कारणों से लोग घर छोड़ कर चले जाते हैं। सवाल यह है कि क्या यह औसत संख्या पुलिस के अध्ययन के अनुसार सही है। भोपाल जैसे शहर में 1 दिन में 12 लोगों का लापता हो जाना, ध्यान खींचता है कि क्या सामाजिक ताने-बाने में कोई गड़बड़ी हो रही है।