Skip to main content

Breaking News Madhya Pradesh - 24 घंटे में 6 महिलाएं, 6 पुरुष, कुल 12 लापता

 


Breaking News Madhya Pradesh 

24 घंटे में 6 महिलाएं, 6 पुरुष, कुल 12 लापता

भोपाल। यह आंकड़ा ध्यान खींचता है। सामाजिक व्यवस्थाओं का नेतृत्व करने वालों के सामने एक नया चित्र प्रस्तुत कर रहा है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पिछले 24 घंटे में 12 इंसान लापता हो गए। इनमें 6 महिलाएं और 6 पुरुष शामिल हैं। एक लड़की की उम्र 18 वर्ष से कम है। 

यह सभी लोग एक साथ नहीं गए बल्कि अलग-अलग गए हैं। शायद किसी का अपरहण भी हुआ हो परंतु कोलार थाने के अलावा कहीं भी अपहरण का मामला दर्ज नहीं हुआ है। जो लोग लापता हुए हैं वह कोलार के अलावा कमला नगर, बजरिया, ऐशबाग, पिपलानी, अशोका गार्डन, तलैया, शाहजहांनाबाद, गौतम नगर और निशातपुरा इलाकों के रहने वाले हैं। 

प्राथमिक तौर पर पुलिस का मानना होता है कि प्रेम प्रसंग के चलते अथवा किसी अन्य कारणों से लोग घर छोड़ कर चले जाते हैं। सवाल यह है कि क्या यह औसत संख्या पुलिस के अध्ययन के अनुसार सही है। भोपाल जैसे शहर में 1 दिन में 12 लोगों का लापता हो जाना, ध्यान खींचता है कि क्या सामाजिक ताने-बाने में कोई गड़बड़ी हो रही है। 

Comments

Popular posts from this blog

Breaking News Madhya Pradesh : 1 अक्टूबर से 326 ट्रेनों का समय बदला, घर से निकलने से पहले 139 पर करें कॉल, देखें पूरी लिस्ट

Breaking News Madhya Pradesh 1 अक्टूबर से 326 ट्रेनों का समय बदला, घर से निकलने से पहले 139 पर करें कॉल, देखें पूरी लिस्ट भोपाल एक अक्टूबर (Trains Timing Change From Today) से कई चीजों में बदलाव हुए हैं। पश्चिम मध्य रेलवे के ट्रेनों की समय सारिणी में भारी बदलाव किया है। जिन ट्रेनों के समय बदल गए हैं, वह जबलपुर, भोपाल और कोटा रेल मंडल के हैं। रेलवे की तरफ से उन ट्रेनों की सूची जारी कर दी गई है। साथ ही यात्रियों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले 139 पर कॉल कर ट्रेन का सही समय जान लें या फिर आधिकारिक वेबसाइट से भी जानकारी हासिल कर सकते हैं। रेलवे की तरफ से कहा गया है कि भारतीय रेल ने न्यू टाइम टेबल जारी किया है। एक अक्टूबर 2021 से यह प्रभावी है। इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेल के तीनों मंडलों से प्रारंभ होने वाली और गुजरने वाली गाड़ियों के न्यू टाइम टेबल के अनुसार परिवर्तन किया गया है। रेलवे ने कहा कि रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि वह अपनी सुविधानुसार यात्रा की शुरू करने से पहले हमारी तरफ से उपलब्ध सूचना प्रणाली एनटीईएस और पूछताछ नंबर 139 पर सही जानकारी प्राप्त कर यात्रा के लि...

#PetrolDieselPrice : 1 दिन राहत के बाद फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

#PetrolDieselPrice : 1 दिन राहत के बाद फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम  सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बढ़ोतरी हुई है। आज डीजल के दाम में 30 से 32 पैसे तो वहीं पेट्रोल के दाम 21 से 25  पैसे बढ़े हैं। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 102.64 रुपये जबकि डीजल का दाम 91.07 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 108.67 रुपये व डीजल की कीमत 98.80 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 103.36 रुपये जबकि डीजल का दाम 94.17 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 100.23 रुपये लीटर है तो डीजल 95.59 रुपये लीटर है। जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं। शहर                                           डीजल पेट्रोल दिल्ली                                91.07 102.64 मुंबई ...

Breaking News Madhya Pradesh : 48 घंटे में हो चुकी है 4 बच्चों की मौत, 36 बेड पर भर्ती हैं 80 से ज्यादा बच्चे, जानें क्यों ?

  Breaking News Madhya Pradesh  48 घंटे में हो चुकी है 4 बच्चों की मौत, 36 बेड पर भर्ती हैं 80 से ज्यादा बच्चे, जानें क्यों ?  ग्वालियर के KRH (कमलाराजा हॉस्पिटल) में लगातार दूसरे दिन दो बच्चों की मौत हुई है। 48 घंटे में चार मासूम ने अव्यवस्था के चलते दम तोड़ दिया है। यहां 36 बेड के पीडियाट्रिक वार्ड में अभी भी 80 से ज्यादा बच्चे भर्ती हैं। एक बेड पर 3 तो कहीं चार बच्चों को भर्ती कर इलाज के किया जा रहा है। KRH में सोमवार को जिन दो बच्चों की मौत हुई थी उनको दिमागी बुखार बताया गया था, लेकिन मंगलवार रात को जिन दो बच्चों ने दम तोड़ा है उनको दिमागी बुखार नहीं था। वह अलग-अलग रोग से पीड़ित थे। पर बुखार उनको भी आ रहा था। अकेले कमला राजा अस्पताल में ही यह हालात नहीं है बल्कि मुरार जिला अस्पताल के पीडियाट्रिक वार्ड में 12 बेड पर 20 से ज्यादा बच्चे भर्ती हैं। KRH में एक ही बेड पर भर्ती तीन बच्चे, साथ में उनके परिजन भी बैठे हैं ग्वालियर में डेंगू, वायरल और दिमागी बुखार के पीड़ित बच्चे काफी संख्या में मिल रहे हैं। सीधे शब्दों में कहें से अंचल के सबसे बड़े अस्पताल में लगातार दिमागी बुखार के...