Skip to main content

Breaking News Madhya Pradesh : 48 घंटे में हो चुकी है 4 बच्चों की मौत, 36 बेड पर भर्ती हैं 80 से ज्यादा बच्चे, जानें क्यों ?

 


Breaking News Madhya Pradesh 

48 घंटे में हो चुकी है 4 बच्चों की मौत, 36 बेड पर भर्ती हैं 80 से ज्यादा बच्चे, जानें क्यों ? 

ग्वालियर के KRH (कमलाराजा हॉस्पिटल) में लगातार दूसरे दिन दो बच्चों की मौत हुई है। 48 घंटे में चार मासूम ने अव्यवस्था के चलते दम तोड़ दिया है। यहां 36 बेड के पीडियाट्रिक वार्ड में अभी भी 80 से ज्यादा बच्चे भर्ती हैं। एक बेड पर 3 तो कहीं चार बच्चों को भर्ती कर इलाज के किया जा रहा है।

KRH में सोमवार को जिन दो बच्चों की मौत हुई थी उनको दिमागी बुखार बताया गया था, लेकिन मंगलवार रात को जिन दो बच्चों ने दम तोड़ा है उनको दिमागी बुखार नहीं था। वह अलग-अलग रोग से पीड़ित थे। पर बुखार उनको भी आ रहा था। अकेले कमला राजा अस्पताल में ही यह हालात नहीं है बल्कि मुरार जिला अस्पताल के पीडियाट्रिक वार्ड में 12 बेड पर 20 से ज्यादा बच्चे भर्ती हैं।

KRH में एक ही बेड पर भर्ती तीन बच्चे, साथ में उनके परिजन भी बैठे हैं
KRH में एक ही बेड पर भर्ती तीन बच्चे, साथ में उनके परिजन भी बैठे हैं

ग्वालियर में डेंगू, वायरल और दिमागी बुखार के पीड़ित बच्चे काफी संख्या में मिल रहे हैं। सीधे शब्दों में कहें से अंचल के सबसे बड़े अस्पताल में लगातार दिमागी बुखार के मरीज बढ़ने लगे हैं। यह दिमागी बुखार अब जानलेवा भी होता जा रहा है। यहां सोमवार को दो बच्चों की दिमागी बुखार के चलते मौत हुई थी। अभी स्थिति संभली भी नहीं थी कि मंगलवार रात को भी दो बच्चों ने कमलाराजा हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। हालांकि इन दोनों ही बच्चों को दिमागी बुखार नहीं था।

मंगलवार को जिन बच्चों की मौत हुई है उनमें भिंड गोहद निवासी 10 साल की बच्ची तमन्ना है इस बच्ची को सेप्टीसीमिया हुआ था। जिस कारण बुखार आने के बाद उसकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। दूसरा बच्चा मुरैना का आरव है। इसके दिल में छेद होने साथ ही लगातार बुखार आ रहा था। इस तरह बीते 48 दिन में 4 बच्चों की JAH के KRH में मौत हो गई है। अभी भी यहां एक बेड पर 3 तो कहीं 4 मरीज भर्ती करना पड़ रहे हैं। जल्द ही पीडियाट्रिक वार्ड में 20 बेड बढ़ाए जा रहे हैं। एक दो दिन में इंतजाम हो जाएगा।

जिला अस्पताल में भी हालात बदतर
डेंगू और वायरलजनित बीमारियों के कहर से स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। जयारोग्य और कमलाराजा अस्पताल की तरह जिला अस्पताल मुरार में भी स्थिति चिंताजनक है। यहां बेड फुल होने से मरीज को वार्ड के फ्लोर पर भर्ती करना पड़ रहा है। यहां 12 बेड के पीडियाट्रिक वार्ड में 20 से ज्यादा बच्चे भर्ती हैं। जो बच्चे भर्ती हैं उनके परिजन को बैठने तक की जगह नहीं है। सिविल सर्जन डॉ. डीके शर्मा ने कहा, ICU का काम अंतिम चरण में है। पीडियाट्रिक ICU का काम भी चल रहा है। दोनों के लिए जरूरी उपकरण की डिमांड पूर्व में ही शासन को भेजी जा चुकी है। जल्द ही यह समस्या दूर हो जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

कॉलोनी में घुसा लेपर्ड, 4 लोगों पर हमला किया:लोग चिल्लाने लगे तो कमरे में जा बैठा, पति-पत्नी ने डर के मारे खुद को बंद किया

  कोटा शहर के महावीर नगर कॉलोनी में शनिवार सुबह 5 बजे रिहायशी कॉलोनी में लेपर्ड आने से हड़कंप मच गया। इस दौरान लेपर्ड ने 4 लोगों पर हमला कर दिया। हमले के बाद लोग चिल्लाने लगा तो वह एक घर में जा घुसा। बताया जा रहा है कि इस घर में पति-पत्नी रहते हैं। कमरे में लेपर्ड को देख उन्होंने खुद को दूसरे कमरे में बंद कर दिया है। लेपर्ड के हमले से 2 गंभीर घायल हो गए, जिन्हें कोटा के हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार घटना तड़के 5 बजे के आसपास की है। पहले सुबह 5 बजे शिव ज्योति कॉन्वेंट स्कूल के आस-पास इलाके में इसे देखा गया था। वहां 4 लोगों पर अटैक कर दिया। इसके बाद वह गणगौरी पार्क इलाके में आया और वहां गाय पर हमला कर दिया। चिल्लाने पर वह एक मकान की छत पर चढ़ गया। यहां सीढ़ियों के सहारे उतर एक घर में घुस गया। यहां पति-पत्नी रहते हैं। लोगों की आवाज सुन जब वे दूसरे कमरे से बाहर आए तो कमरे में लेपर्ड को देख भागे और खुद को दूसरे कमरे में बंद कर दिया।

LPG Cylinder Price : तेल के बाद आम आदमी को एक और बड़ा झटका, इतने बढ़े रसोई गैस के दाम

LPG Cylinder Price : तेल के बाद आम आदमी को एक और बड़ा झटका, इतने बढ़े रसोई गैस के दाम   नई दिल्ली:  अक्टूबर महीने के पहले दिन आम लोगों को महांगाई का दोहरा झटका लगा है। पहले पेट्रोल और डीजल महंगा हुआ और अब सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों (LPG Gas Cylinder Price) में बढ़ोतरी कर दी है। देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 43.5 रुपए प्रति सिलेंडर तक बढ़ा दिया है इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 1693 रुपए से बढ़कर 1736.5 रुपए प्रति सिलेंडर हो गया है। हालांकि, तेल कंपनियों ने आम आदमी के उपयोग वाले 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी की रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की है। इसके दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 884.50 रुपए बरकरार है। आपको बता दें कि 1 जनवरी से 1 सितंबर तक रसोई गैस की कीमत में 190 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं 19 किग्रा वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की बात करें तो दिल्ली...