Skip to main content

Breaking News : अब इन ग्राहकों को नहीं मिलेगी नई मोबाइल SIM! मोदी सरकार ने सख्‍त कर दिए हैं नियम




दिल्‍ली. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार (Modi Government) ने मोबाइल सिम के फर्जीवाड़े और गलत हाथों में जाने से रोकने के साथ ही ग्राहकों की सुविधा के लिए नियमों (New SIM Issuance Rules) में बदलाव कर दिए हैं. दूरसंचार विभाग (DoT) के नए नियमों के मुताबिक, अब ग्राहक फिजिकल के बजाय डिजिटल फॉर्म (Digital Form) भरकर नई सिम ले सकेंगे. वहीं, अब प्रीपेड को पोस्टपेड या पोस्टपेड को प्रीपेड में तब्‍दील कराने के लिए भी फिजिकल फॉर्म भरने की जरूरत खत्‍म कर दी गई है. केंद्रीय कैबिनेट ने इससे जुड़े प्रस्‍ताव को मंजूरी (Cabinet Decision) दे दी है. बता दें कि हाल में दूरसंचार विभाग ने केवाईसी के नियमों (KYC Rules) में भी बदलाव किया था.


किस किस ग्राहक को नहीं मिलेगी नई सिम
दूरसंचार विभाग के नए नियमों के मुताबिक, अब टेलिकॉम ऑपरेटर 18 साल से कम उम्र के लोगों को सिम कार्ड जारी नहीं करेंगे. वहीं, अगर किसी व्‍यक्ति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है तो सिम कार्ड जारी करने पर प्रतिबंध रहेगा. अगर ऐसे व्‍यक्ति को सिम कार्ड जारी किया जाता है तो टेलिकॉम कंपनी दोषी मानी जाएगी. दरअसल, नया सिम लेने के लिए कस्टमर एक्यूजिशन फॉर्म (CAF) भरना होता है. यह ग्राहक और कंपनी के बीच कॉन्ट्रैक्ट होता है. इस फॉर्म में कई शर्तें होती हैं.

    नए नंबर के लिए दस्‍तावेजों की जरूरत खत्‍म
    टेलिकॉम डिपार्टमेंट के नए नियमों के मुताबिक, अगर आपको नया मोबाइल नंबर या टेलीफोन कनेक्शन लेना है तो केवाईसी पूरी तरह से डिजिटल होगी. दूसरे शब्‍दों में समझें तो नई सिम के लिए आपको कोई डॉक्‍यूमेंट जमा नहीं करना होगा. वहीं, पोस्टपेड नंबर को प्रीपेड और प्रीपेड को पोस्‍टपेड कराने के लिए भी अब कोई फॉर्म नहीं भरना होगा. इसके लिए डिजिटल केवाईसी को वैध माना जाएगा. इसके लिए ग्राहक टेलिकॉम कंपनी के ऐप की मदद से सेल्फ केवाईसी करेंगे. इसके लिए उन्‍हें सिर्फ 1 रुपये का भुगतान करना होगा. ग्राहक ये काम वेबसाइट या ऐप के जरिये सिर्फ कुछ स्टेप्‍स में पूरी कर सकते हैं.


    ये भी पढ़ें- Royal Enfield की बिक्री 44 फीसदी घटी, सितंबर 2021 में बेचीं 33529 मोटरसाइकिल


    5 स्‍टेप्‍स में पूरी करें सेल्‍फ केवाईसी प्रक्रिया
    1. सिम प्रोवाइडर का ऐप डाउनलोड करें. फिर अपने फोन से रजिस्टर करें.
    2. अपना दूसरा या अपने परिवार के किसी व्‍यक्ति का नंबर दें.
    3. इसके बाद मिले वन टाइम पासवर्ड (OTP) की मदद से लॉगिन करें.
    4. इसमें सेल्फ केवाईसी का ऑप्शन चुनें. जानकारी भरकर प्रक्रिया पूरा करें.


    ये भी पढ़ें- Bajaj Housing ने घटाईं होम लोन पर ब्याज दरें! सस्‍ते में घर खरीदने का बना मौका, जानें कैसे उठाएं फायदा


    किस नियम के तहत लागू किया गया है नियम
    इस कॉन्ट्रैक्ट को इंडियन कॉन्ट्रैक्ट लॉ 1872 के तहत लागू किया जाता है. इस कानून के तहत कोई भी कॉन्ट्रैक्ट 18 से ज्यादा उम्र के लोगों के बीच होना चाहिए. भारत में एक व्यक्ति अधिकतम अपने नाम से 12 सिम खरीद सकता है. इसमें से 9 सिम का इस्तेमाल मोबाइल कॉलिंग के लिए किया जा सकता है. जबकि 9 सिम का इस्तेमाल मशीन-टू-मशीन कम्यूनिकेशन के लिए उपयोग किया जा सकेगा.


    Comments

    Popular posts from this blog

    कॉलोनी में घुसा लेपर्ड, 4 लोगों पर हमला किया:लोग चिल्लाने लगे तो कमरे में जा बैठा, पति-पत्नी ने डर के मारे खुद को बंद किया

      कोटा शहर के महावीर नगर कॉलोनी में शनिवार सुबह 5 बजे रिहायशी कॉलोनी में लेपर्ड आने से हड़कंप मच गया। इस दौरान लेपर्ड ने 4 लोगों पर हमला कर दिया। हमले के बाद लोग चिल्लाने लगा तो वह एक घर में जा घुसा। बताया जा रहा है कि इस घर में पति-पत्नी रहते हैं। कमरे में लेपर्ड को देख उन्होंने खुद को दूसरे कमरे में बंद कर दिया है। लेपर्ड के हमले से 2 गंभीर घायल हो गए, जिन्हें कोटा के हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार घटना तड़के 5 बजे के आसपास की है। पहले सुबह 5 बजे शिव ज्योति कॉन्वेंट स्कूल के आस-पास इलाके में इसे देखा गया था। वहां 4 लोगों पर अटैक कर दिया। इसके बाद वह गणगौरी पार्क इलाके में आया और वहां गाय पर हमला कर दिया। चिल्लाने पर वह एक मकान की छत पर चढ़ गया। यहां सीढ़ियों के सहारे उतर एक घर में घुस गया। यहां पति-पत्नी रहते हैं। लोगों की आवाज सुन जब वे दूसरे कमरे से बाहर आए तो कमरे में लेपर्ड को देख भागे और खुद को दूसरे कमरे में बंद कर दिया।

    Breaking News Madhya Pradesh : 1 अक्टूबर से 326 ट्रेनों का समय बदला, घर से निकलने से पहले 139 पर करें कॉल, देखें पूरी लिस्ट

    Breaking News Madhya Pradesh 1 अक्टूबर से 326 ट्रेनों का समय बदला, घर से निकलने से पहले 139 पर करें कॉल, देखें पूरी लिस्ट भोपाल एक अक्टूबर (Trains Timing Change From Today) से कई चीजों में बदलाव हुए हैं। पश्चिम मध्य रेलवे के ट्रेनों की समय सारिणी में भारी बदलाव किया है। जिन ट्रेनों के समय बदल गए हैं, वह जबलपुर, भोपाल और कोटा रेल मंडल के हैं। रेलवे की तरफ से उन ट्रेनों की सूची जारी कर दी गई है। साथ ही यात्रियों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले 139 पर कॉल कर ट्रेन का सही समय जान लें या फिर आधिकारिक वेबसाइट से भी जानकारी हासिल कर सकते हैं। रेलवे की तरफ से कहा गया है कि भारतीय रेल ने न्यू टाइम टेबल जारी किया है। एक अक्टूबर 2021 से यह प्रभावी है। इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेल के तीनों मंडलों से प्रारंभ होने वाली और गुजरने वाली गाड़ियों के न्यू टाइम टेबल के अनुसार परिवर्तन किया गया है। रेलवे ने कहा कि रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि वह अपनी सुविधानुसार यात्रा की शुरू करने से पहले हमारी तरफ से उपलब्ध सूचना प्रणाली एनटीईएस और पूछताछ नंबर 139 पर सही जानकारी प्राप्त कर यात्रा के लि...

    Breaking news : स्कर्ट से नीचे की फोटो ली तो होगी 5 साल की जेल

      Hong Kong approves jail terms for 'upskirt' shots: महिलाओं की निजता का सम्मान सभी को करना चाहिए. दूसरों की जिंदगी में दखल देने का अधिकार किसी को नहीं है. ऐसे में महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों को रोकने और मनचलों को सबक सिखाने के लिए हांग कांग ने अनूठी पहल की है. जिसके तहत हांग कांग में अब बिना सहमति के अगर किसी ने भी महिलाओं के स्कर्ट से नीचे की तस्वीर खींची या फिर उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया तो उसे जेल जाना होगा.  ज़ी न्यूज़ डेस्क  | Oct 02, 2021, 08:11 AM IST     1 /7 ऐसी फोटो खींचना अपराध बीते गुरुवार को हांग कांग ने एक कानून पास कर अपस्कर्टिंग (Combat Voyeurism) यानी बिना सहमति के महिलाओं के स्कर्ट के नीचे की तस्वीर या वीडियो बनाने या शेयर करने को अपराध बना दिया है.     2 /7 पांच साल की जेल! नए नियमों के तहत वॉयरिजम यानी छिपकर किसी की अंतरंग पलों को देखना या रिकॉर्ड करना, ऐसी गतिविधि से मिली तस्वीरों या वीडियो शेयर करना, और यौनेच्छा से प्रेरित होकर किसी व्यक्ति के प्राइवेट पार्ट्स की तस्वीरें या वीडियो लेना शामिल है. ऐसा करने पर 5 साल की ...