Skip to main content

Breaking News Madhya Pradesh : MP में 27% OBC आरक्षण पर सुनवाई आज

 


एमपी हाईकोर्ट में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को 27% प्रतिशत आरक्षण पर आज सुनवाई होगी। अब इस मामले की सुनवाई आखिरी दौर में चल रही है। राज्य सरकार द्वारा अन्य प्रकरणों में दिए गए 27 प्रतिशत आरक्षण को दी गई चुनौती के मामले को भी हाईकोर्ट ने इसी के साथ लिंक कर दिया है। इस मामले की भी सुनवाई आज 30 सितंबर गुरुवार को होगी।

27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण पर रोक हटाए जाने को लेकर 20 सितंबर को चीफ जस्टिस मोहम्मद रफीक और जस्टिस विजय शुक्ला की डबल बेंच में सुनवाई हुई थी। राज्य सरकार का पक्ष सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने रखा था। वहीं पक्ष में कांग्रेस ने अभिषेक मनु सिंघवी और इंदिरा जय सिंह पैरवी करने की जिम्मेदारी सौंपी थी।

तीनों वरिष्ठ अधिवक्ता वर्चुअल सुनवाई में शामिल हुए थे। जबकि महाधिवक्ता पुरुषेंद्र कौरव ने कोर्ट में पेश होकर अपनी बात रखी थी। याचिकाकर्ता का पक्ष अधिवक्ता आदित्य संघी ने रखा था। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने सरकार से रिजर्वेशन अभी 14 प्रतिशत ही जारी रखने का आदेश दिया है। इससे पहले 1 सितंबर को राज्य सरकार की ओर से सभी स्टे ऑर्डर हटाने को लेकर लगाए गए अंतरिम आवेदन को हाईकोर्ट खारिज कर चुका है।

सरकार ने 50% आबादी सहित सामाजिक-आर्थिक व पिछड़ेपन का दिया है हवाला
सरकार द्वारा पेश किए गए जवाब में पहले ही बताया जा चुका है कि एमपी में 50% से अधिक ओबीसी की आबादी है। इनके सामाजिक, आर्थिक और पिछड़ेपन को दूर करने के लिए 27% आरक्षण जरूरी है। ये भी हवाला दिया कि 1994 में इंदिरा साहनी केस में भी सुप्रीम कोर्ट ने विशेष परिस्थितियों में 50% से अधिक आरक्षण देने का प्रावधान रखा है।

उधर, हाईकोर्ट में सरकार के 27% आरक्षण को चुनौती देने वाली छात्रा असिता दुबे सहित अन्य की ओर से पक्ष रख रहे अधिवक्ता आदित्य संघी कोर्ट को बता चुके हैं कि 5 मई 2021 को मराठा रिजर्वेशन को सुप्रीम कोर्ट ने 50% से अधिक आरक्षण होने के आधार पर ही खारिज किया था। ऐसी ही परिस्थितियां एमपी में भी है। यही जजमेंट सुप्रीम कोर्ट ने 1994 में इंदिरा साहनी के मामले में भी दिया था।

19 मार्च 2019 को हाईकोर्ट ने लगाई थी रोक
हाईकोर्ट ने 19 मार्च 2019 को एमपी में 14% ओबीसी आरक्षण की सीमा बढ़ाए जाने पर रोक लगाई थी। अभी हाईकोर्ट ने बढ़े हुए आरक्षण पर रोक बरकरार रखी है। हाईकोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि इस मामले में सभी पक्षों को सुनने के बाद ही अंतिम फैसला सुनाया जाएगा।

राज्य सरकार द्वारा 2 सितंबर को जारी आदेश की भी साथ होगी सुनवाई

महाधिवक्ता पुरुषेंद्र कौरव द्वारा पिछले दिनों दिए गए अभिमत कि कोर्ट में चल रहे 6 प्रकरणों को छोड़कर अन्य सभी मामलों में 27% आरक्षण लागू करने के लिए स्वतंत्र है , के बाद दो सितंबर को जारी आदेश को भी चुनौती दी गई है। यूथ फार इक्वेलिटी की ओर से अधिवक्ता सुयश ठाकुर ने पक्षा रखा था। इस मामले को भी हाईकोर्ट ने स्वीकार करते हुए पूर्व के प्रकरण से लिंकअप कर दिया है। इस मामले की सुनवाई भी आज गुरुवार 30 सितंबर को साथ होगी।


Read More : https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/the-case-is-going-on-in-hc-for-two-and-a-half-years-hearing-on-the-challenge-given-by-the-state-government-to-the-order-to-implement-reservation-in-other-recruitment-process-128976704.html

Comments

Popular posts from this blog

कॉलोनी में घुसा लेपर्ड, 4 लोगों पर हमला किया:लोग चिल्लाने लगे तो कमरे में जा बैठा, पति-पत्नी ने डर के मारे खुद को बंद किया

  कोटा शहर के महावीर नगर कॉलोनी में शनिवार सुबह 5 बजे रिहायशी कॉलोनी में लेपर्ड आने से हड़कंप मच गया। इस दौरान लेपर्ड ने 4 लोगों पर हमला कर दिया। हमले के बाद लोग चिल्लाने लगा तो वह एक घर में जा घुसा। बताया जा रहा है कि इस घर में पति-पत्नी रहते हैं। कमरे में लेपर्ड को देख उन्होंने खुद को दूसरे कमरे में बंद कर दिया है। लेपर्ड के हमले से 2 गंभीर घायल हो गए, जिन्हें कोटा के हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार घटना तड़के 5 बजे के आसपास की है। पहले सुबह 5 बजे शिव ज्योति कॉन्वेंट स्कूल के आस-पास इलाके में इसे देखा गया था। वहां 4 लोगों पर अटैक कर दिया। इसके बाद वह गणगौरी पार्क इलाके में आया और वहां गाय पर हमला कर दिया। चिल्लाने पर वह एक मकान की छत पर चढ़ गया। यहां सीढ़ियों के सहारे उतर एक घर में घुस गया। यहां पति-पत्नी रहते हैं। लोगों की आवाज सुन जब वे दूसरे कमरे से बाहर आए तो कमरे में लेपर्ड को देख भागे और खुद को दूसरे कमरे में बंद कर दिया।

Breaking News Madhya Pradesh : NH-92 पर भीषण सड़क हादसा, 7 की दर्दनाक मौत

Breaking News Madhya Pradesh  NH-92 पर भीषण सड़क हादसा, 7 की दर्दनाक मौत भिंड, डेस्क रिपोर्ट।  मध्य प्रदेश (MP) के भिंड जिले में आज सुबह भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हो गया है। यहां बस और कंटेनर की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए है। घटना की सूचना के बाद भिंड कलेक्टर (Bhind Collector) डॉ सतीश कुमार एस और पुलिस अधीक्षक (Bhind SP) मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंचने के लिए रवाना हो गए हैं, हालांकि मालनपुर और गोहद थाने का पुलिस बल भी बचाव कार्य के लिए हादसा स्थल पर पहुंच गया है। MP School : मप्र के शिक्षकों के लिए काम की खबर, 1 से 5वीं के छात्रों को मिलेगा लाभ घटना आज 1 अक्टूबर सुबह 7 बजे की गोहद चौराहा थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे 719 की बताई जा रही है। यहां गोहद विकासखंड अंतर्गत गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के घूम का पुरा के निकट नेशनल हाईवे 719 पर एक यात्री बस और कंटेनर में भिड़ंत हो गई।  बस के अंदर सवार एक महिला सहित 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि डेढ़ दर्जन यात्री घायल हो गए हैं।बताया जा रहा है कि बस बुरी तर...

Breaking News Madhya Pradesh : 48 घंटे में हो चुकी है 4 बच्चों की मौत, 36 बेड पर भर्ती हैं 80 से ज्यादा बच्चे, जानें क्यों ?

  Breaking News Madhya Pradesh  48 घंटे में हो चुकी है 4 बच्चों की मौत, 36 बेड पर भर्ती हैं 80 से ज्यादा बच्चे, जानें क्यों ?  ग्वालियर के KRH (कमलाराजा हॉस्पिटल) में लगातार दूसरे दिन दो बच्चों की मौत हुई है। 48 घंटे में चार मासूम ने अव्यवस्था के चलते दम तोड़ दिया है। यहां 36 बेड के पीडियाट्रिक वार्ड में अभी भी 80 से ज्यादा बच्चे भर्ती हैं। एक बेड पर 3 तो कहीं चार बच्चों को भर्ती कर इलाज के किया जा रहा है। KRH में सोमवार को जिन दो बच्चों की मौत हुई थी उनको दिमागी बुखार बताया गया था, लेकिन मंगलवार रात को जिन दो बच्चों ने दम तोड़ा है उनको दिमागी बुखार नहीं था। वह अलग-अलग रोग से पीड़ित थे। पर बुखार उनको भी आ रहा था। अकेले कमला राजा अस्पताल में ही यह हालात नहीं है बल्कि मुरार जिला अस्पताल के पीडियाट्रिक वार्ड में 12 बेड पर 20 से ज्यादा बच्चे भर्ती हैं। KRH में एक ही बेड पर भर्ती तीन बच्चे, साथ में उनके परिजन भी बैठे हैं ग्वालियर में डेंगू, वायरल और दिमागी बुखार के पीड़ित बच्चे काफी संख्या में मिल रहे हैं। सीधे शब्दों में कहें से अंचल के सबसे बड़े अस्पताल में लगातार दिमागी बुखार के...