Skip to main content

Breaking News Madhya Pradesh : बिजली गिरने से 6 महीने की बेटी और पिता की मौत




मंदसौर में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां महिला की आंखों के सामने पति और बेटी पर बिजली गिरी और दोनों की मौत हो गई। परिवार खेत में काम कर रहा था। बारिश से बचने के लिए पिता बेटी को गोद में लेकर एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। इसी दौरान अचानक बिजली गिरी और दोनों चपेट में आ गए। तब पत्नी कुछ ही दूरी पर खेत पर काम कर रही थी।

जानकारी के अनुसार, घटना नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के काचरिया कदमाला गांव में हुई। यहां रणायरा का रहने वाला 29 साल का कमल बंजारा मंगलवार शाम को अपनी पत्नी और 6 महीने की बेटी को लेकर खेत गया था। काम के दौरान कमल ने अपनी बेटी को खेत में ही सुला दिया था।

पति-पत्नी सोयाबीन काटने में जुटे थे। इसी दौरान अचानक शाम करीब 5 बजे बारिश शुरू हो गई। बेटी को बचाने के लिए कमल दौड़कर आया और उसे गोद में उठाकर पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। इसी दौरान पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरी जिससे दोनों की झुलस कर मौत हो गई। परिवार में उसके माता-पिता और पत्नी है। सभी मजदूरी कर गुजर-बसर करते हैं।

दो और की भी गई जान
मुल्तानपुरा चौकी क्षेत्र के धारियाखेड़ी गांव में भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सचिन (17) की मौत हो गई। वहीं, मजदूरी करने आए उसके पिता दिनेश सांवलिया घायल हो गए। तीसरी घटना शामगढ़ के रूपारेल गांव की है, जहां रघुराम मीणा (17) की मौत हुई है।

पांच दिनों में छह घरों के बुझे चिराग
बता दें कि बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं ने पिछले 5 दिनों में छह घरों के चिरागों को बुझा दिया है। 25 सितंबर की रात बिजली गिरने से अफजलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चिपलाना के ईश्वरलाल की जान चली गई थी। वहीं, नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम हरसोला में दीपक सोनगरा भी बिजली की चपेट में आ गया था। हादसे के वक्त सभी मृतक खेत पर काम कर रहे थे।


Read More : https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/mandsaur/news/lightning-fell-on-all-the-people-while-working-in-the-field-128974141.html

Comments

Popular posts from this blog

कॉलोनी में घुसा लेपर्ड, 4 लोगों पर हमला किया:लोग चिल्लाने लगे तो कमरे में जा बैठा, पति-पत्नी ने डर के मारे खुद को बंद किया

  कोटा शहर के महावीर नगर कॉलोनी में शनिवार सुबह 5 बजे रिहायशी कॉलोनी में लेपर्ड आने से हड़कंप मच गया। इस दौरान लेपर्ड ने 4 लोगों पर हमला कर दिया। हमले के बाद लोग चिल्लाने लगा तो वह एक घर में जा घुसा। बताया जा रहा है कि इस घर में पति-पत्नी रहते हैं। कमरे में लेपर्ड को देख उन्होंने खुद को दूसरे कमरे में बंद कर दिया है। लेपर्ड के हमले से 2 गंभीर घायल हो गए, जिन्हें कोटा के हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार घटना तड़के 5 बजे के आसपास की है। पहले सुबह 5 बजे शिव ज्योति कॉन्वेंट स्कूल के आस-पास इलाके में इसे देखा गया था। वहां 4 लोगों पर अटैक कर दिया। इसके बाद वह गणगौरी पार्क इलाके में आया और वहां गाय पर हमला कर दिया। चिल्लाने पर वह एक मकान की छत पर चढ़ गया। यहां सीढ़ियों के सहारे उतर एक घर में घुस गया। यहां पति-पत्नी रहते हैं। लोगों की आवाज सुन जब वे दूसरे कमरे से बाहर आए तो कमरे में लेपर्ड को देख भागे और खुद को दूसरे कमरे में बंद कर दिया।

Breaking News Madhya Pradesh : NH-92 पर भीषण सड़क हादसा, 7 की दर्दनाक मौत

Breaking News Madhya Pradesh  NH-92 पर भीषण सड़क हादसा, 7 की दर्दनाक मौत भिंड, डेस्क रिपोर्ट।  मध्य प्रदेश (MP) के भिंड जिले में आज सुबह भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हो गया है। यहां बस और कंटेनर की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए है। घटना की सूचना के बाद भिंड कलेक्टर (Bhind Collector) डॉ सतीश कुमार एस और पुलिस अधीक्षक (Bhind SP) मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंचने के लिए रवाना हो गए हैं, हालांकि मालनपुर और गोहद थाने का पुलिस बल भी बचाव कार्य के लिए हादसा स्थल पर पहुंच गया है। MP School : मप्र के शिक्षकों के लिए काम की खबर, 1 से 5वीं के छात्रों को मिलेगा लाभ घटना आज 1 अक्टूबर सुबह 7 बजे की गोहद चौराहा थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे 719 की बताई जा रही है। यहां गोहद विकासखंड अंतर्गत गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के घूम का पुरा के निकट नेशनल हाईवे 719 पर एक यात्री बस और कंटेनर में भिड़ंत हो गई।  बस के अंदर सवार एक महिला सहित 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि डेढ़ दर्जन यात्री घायल हो गए हैं।बताया जा रहा है कि बस बुरी तर...

Breaking News Madhya Pradesh : 1 अक्टूबर से 326 ट्रेनों का समय बदला, घर से निकलने से पहले 139 पर करें कॉल, देखें पूरी लिस्ट

Breaking News Madhya Pradesh 1 अक्टूबर से 326 ट्रेनों का समय बदला, घर से निकलने से पहले 139 पर करें कॉल, देखें पूरी लिस्ट भोपाल एक अक्टूबर (Trains Timing Change From Today) से कई चीजों में बदलाव हुए हैं। पश्चिम मध्य रेलवे के ट्रेनों की समय सारिणी में भारी बदलाव किया है। जिन ट्रेनों के समय बदल गए हैं, वह जबलपुर, भोपाल और कोटा रेल मंडल के हैं। रेलवे की तरफ से उन ट्रेनों की सूची जारी कर दी गई है। साथ ही यात्रियों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले 139 पर कॉल कर ट्रेन का सही समय जान लें या फिर आधिकारिक वेबसाइट से भी जानकारी हासिल कर सकते हैं। रेलवे की तरफ से कहा गया है कि भारतीय रेल ने न्यू टाइम टेबल जारी किया है। एक अक्टूबर 2021 से यह प्रभावी है। इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेल के तीनों मंडलों से प्रारंभ होने वाली और गुजरने वाली गाड़ियों के न्यू टाइम टेबल के अनुसार परिवर्तन किया गया है। रेलवे ने कहा कि रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि वह अपनी सुविधानुसार यात्रा की शुरू करने से पहले हमारी तरफ से उपलब्ध सूचना प्रणाली एनटीईएस और पूछताछ नंबर 139 पर सही जानकारी प्राप्त कर यात्रा के लि...