Breaking News Madhya Pradesh
नर्मदा नदी पर 5 पुल वाला इकलौता शहर होशंगाबाद
मध्यप्रदेश का होशंगाबाद एकमात्र ऐसा शहर है, जहां जीवनदायिनी नर्मदा नदी पर 5 पुल बने हैं। इसमें रेलवे के तीन और NH-69 के दो पुल हैं। छठवां पुल निर्माणाधीन है। इतना ही नहीं जिलेभर में नर्मदा नदी पर 3 पुल और बने हैं, जो सीहोर और रायसेन जिले को जोड़ते हैं। नर्मदा नदी के पुल की तस्वीर शेयर कर केंद्रीय मंत्री गडकरी ने इसे प्रगति का हाईवे कहा था।
नर्मदा नदी पर कुल 8 पुल प्रदेश में किसी और जिले में नहीं है। ट्रेन और सड़क मार्ग के यह पुल 200 मीटर की ऊंचाई आसमान से अद्भुत दिखते है। इस नजारे को वीडियो में दैनिक भास्कर पहली बार अपने पाठकों को दिखा रहा है। ये पुल विंध्याचल और सतपुड़ा के पहाड़ी इलाकों को भी जोड़ते हैं।
नागपुर-औबेदुल्लागंज फोरलेन हाईवे।
होशंगाबाद में नर्मदा पर बने पुलों के बारे में जानिए
होशंगाबाद शहर में नर्मदा नदी पर रेलवे के तीन और सड़क मार्ग के दो पुल हैं। इसमें सबसे पुराना रेलवे पुल 1884 में, दूसरा 1968 में, तीसरा 1993, चौथा 2019 और पांचवां पुल 2021 में बनकर तैयार हुआ। 1968 में सड़क मार्ग के लिए ब्रिज बनाया गया। 2021 में बनकर तैयार हुआ फोरलेन पुल नेशनल हाईवे-69 को जोड़ेगा। पुराने सड़क पुल से रोजाना 35 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं।
नर्मदा नदी पर बने तीन रेलवे, एक सड़क पुल। उल्टे हाथ पर निर्माणाधीन पुल।
छठवां पुल भी है निर्माणाधीन
बुदनी-होशंगाबाद खर्राघाट पर 1968 में बने पुल पर बढ़ते ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए नर्मदा नदी पर एक ओर पुल निर्माणाधीन है। ब्रिज 800 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ बन रहा है। 55 करोड़ रुपए से बनने वाला नया ब्रिज पुराने की अपेक्षा 3 से 5 फीट ऊंचा होगा। ब्रिज के दोनों ओर 10 फीट चौड़ा पाथ वे भी बनाया जाएगा। ब्रिज के दोनों ओर अप्रोच रोड बनेगी। करीब डेढ़ से दो साल में यह पुल बनने की उम्मीद है।
नर्मदा नदी पर बने तीन रेलवे, एक सड़क पुल।
नर्मदा पर बने यह हैं 8 पुल
- पिपरिया बरेली स्टेट हाईवे पर सांडिया में पुल
- बाबई- बख्तरा रोड ग्राम नांदनेर में नर्मदा ब्रिज
- नागपुर-औबेदुल्लागंज NH गोंदरीघाट स्थित फोरलेन ब्रिज (लोकार्पण होना बाकी)
- नागपुर-औबेदुल्लागंज नेशनल हाईवे-69 पर खर्राघाट बुदनी के पास
- बानापुरा-रेहटी सलकनपुर हाइवे आंवली घाट में ब्रिज।
- इसके अलावा रेलवे के तीन पुल बने है। अप और डाउन लाइन का दो पुल। थर्ड लाइन के लिए तीसरा पुल है।
Comments
Post a Comment