Skip to main content

Breaking News Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश में डेंगू के मरीजों की संख्या 5400 के पार

Breaking News Madhya Pradesh 

मध्य प्रदेश में डेंगू के मरीजों की संख्या 5400 के पार 

मध्यप्रदेश में कोरोना से बिगड़े हालात सुधरने के बीच तीसरी लहर की आशंका से दहशत है। इसी बीच तेजी से फैल रहे डेंगू ने भी लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। राज्य में अब तक डेंगू मरीजों की संख्या 5400 के पार हो गई है। सितंबर के शुरुआती 28 दिनों में सबसे ज्यादा 3685 मरीज मिले हैं। मंदसौर डेंगू का हॉट स्पॉट बना हुआ है। यहां पर अब तक 1 हजार से ज्यादा संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें से 622 मरीज सिर्फ सितंबर में आए हैं।

सरकारी रिकॉर्ड में प्रदेश में डेंगू से 5 मौत हुई है, जबकि अकेले रतलाम में डेंगू से 5 मौतें हो चुकी हैं। इन्हें शामिल नहीं किया गया है। जानकारों का कहना है कि डेंगू मरीज सरकारी आंकड़े से कई गुना ज्यादा है। उनका कहना है कि डेंगू से मौत होने के बावजूद उसे रिकॉर्ड में नहीं लिया जा रहा है।

सरकारी रिकॉर्ड में पांच मौत
मध्य प्रदेश में डेंगू के मरीजों की कई शहरों में मौत के मामले सामने आए है। इसके बावजूद सरकारी रिकॉर्ड में अब तक सिर्फ पांच मौतें ही रिपोर्ट की गई है। इसमें सबसे ज्यादा आगर में 2 एवं इंदौर, सिवनी, रीवा जिले में 1-1 मौत रिपोर्ट है। जबलपुर में 10 और रतलाम में पांच मौतें डेंगू से हुई हैं। इसे शामिल नहीं किया गया है।

जबलपुर दूसरे नंबर पर
जबलपुर में डेंगू के अब तक 628 मरीज मिल चुके हैं। यहां पर मंदसौर के बाद डेंगू मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा है। सितंबर के 28 दिनों में जबलपुर में 406 नए मरीज मिले हैं। इससे पहले जनवरी से अगस्त 2021 तक सिर्फ 222 मरीज थे। यहां पर एक महिला कांस्टेबल समेत 10 से ज्यादा लोगों की डेंगू से मौत हो चुकी है।

उज्जैन में 28 दिन में 294 मरीज
उज्जैन में जनवरी से अगस्त तक डेंगू का कोई मरीज नहीं था। सितंबर में यहां पर डेंगू के 294 मरीज मिले है। वहीं, इंदौर में जनवरी से अगस्त 2021 तक डेंगू के सिर्फ 63 मरीज थे। यहां पर सितंबर में मरीजों की संख्या 400 के पार पहुंच गई। 28 दिन में 337 से ज्यादा मरीज मिले हैं। यहां पर सरकारी रिकॉर्ड में डेंगू से एक मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, भोपाल में भी डेंगू मरीजों की संख्या 364 के पार पहुंच गई है।

डेंगू रोकने के एक्शन प्लान पर उठ रहे सवाल
जानकारों का कहना है कि अगस्त से डेंगू-मलेरिया के मरीजों की संख्या बढ़ने लगती है। इसे रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग एक्शन प्लान बनाता है। इसमें पानी स्टोर करने वाले घर, छत, गमले, खाली पडे़ प्लाट में पानी जमा होने पर उनका सर्वे कर लार्वा को पनपने से रोकने के लिए दवा का छिड़काव किया जाता है। जानकारों का कहना है कि एक्शन प्लान के क्रियान्वयन में खानापूर्ति की गई है। यहीं कारण है कि सितंबर में तेजी से डेंगू मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।

Read More : https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/dengue-patients-figure-crosses-5400-3685-patients-found-in-28-days-of-september-in-this-mandsaur-has-the-highest-622-five-death-reports-in-government-records-128976737.html


Comments

Popular posts from this blog

कॉलोनी में घुसा लेपर्ड, 4 लोगों पर हमला किया:लोग चिल्लाने लगे तो कमरे में जा बैठा, पति-पत्नी ने डर के मारे खुद को बंद किया

  कोटा शहर के महावीर नगर कॉलोनी में शनिवार सुबह 5 बजे रिहायशी कॉलोनी में लेपर्ड आने से हड़कंप मच गया। इस दौरान लेपर्ड ने 4 लोगों पर हमला कर दिया। हमले के बाद लोग चिल्लाने लगा तो वह एक घर में जा घुसा। बताया जा रहा है कि इस घर में पति-पत्नी रहते हैं। कमरे में लेपर्ड को देख उन्होंने खुद को दूसरे कमरे में बंद कर दिया है। लेपर्ड के हमले से 2 गंभीर घायल हो गए, जिन्हें कोटा के हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार घटना तड़के 5 बजे के आसपास की है। पहले सुबह 5 बजे शिव ज्योति कॉन्वेंट स्कूल के आस-पास इलाके में इसे देखा गया था। वहां 4 लोगों पर अटैक कर दिया। इसके बाद वह गणगौरी पार्क इलाके में आया और वहां गाय पर हमला कर दिया। चिल्लाने पर वह एक मकान की छत पर चढ़ गया। यहां सीढ़ियों के सहारे उतर एक घर में घुस गया। यहां पति-पत्नी रहते हैं। लोगों की आवाज सुन जब वे दूसरे कमरे से बाहर आए तो कमरे में लेपर्ड को देख भागे और खुद को दूसरे कमरे में बंद कर दिया।

LPG Cylinder Price : तेल के बाद आम आदमी को एक और बड़ा झटका, इतने बढ़े रसोई गैस के दाम

LPG Cylinder Price : तेल के बाद आम आदमी को एक और बड़ा झटका, इतने बढ़े रसोई गैस के दाम   नई दिल्ली:  अक्टूबर महीने के पहले दिन आम लोगों को महांगाई का दोहरा झटका लगा है। पहले पेट्रोल और डीजल महंगा हुआ और अब सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों (LPG Gas Cylinder Price) में बढ़ोतरी कर दी है। देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 43.5 रुपए प्रति सिलेंडर तक बढ़ा दिया है इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 1693 रुपए से बढ़कर 1736.5 रुपए प्रति सिलेंडर हो गया है। हालांकि, तेल कंपनियों ने आम आदमी के उपयोग वाले 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी की रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की है। इसके दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 884.50 रुपए बरकरार है। आपको बता दें कि 1 जनवरी से 1 सितंबर तक रसोई गैस की कीमत में 190 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं 19 किग्रा वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की बात करें तो दिल्ली...

Breaking News Madhya Pradesh : NH-92 पर भीषण सड़क हादसा, 7 की दर्दनाक मौत

Breaking News Madhya Pradesh  NH-92 पर भीषण सड़क हादसा, 7 की दर्दनाक मौत भिंड, डेस्क रिपोर्ट।  मध्य प्रदेश (MP) के भिंड जिले में आज सुबह भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हो गया है। यहां बस और कंटेनर की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए है। घटना की सूचना के बाद भिंड कलेक्टर (Bhind Collector) डॉ सतीश कुमार एस और पुलिस अधीक्षक (Bhind SP) मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंचने के लिए रवाना हो गए हैं, हालांकि मालनपुर और गोहद थाने का पुलिस बल भी बचाव कार्य के लिए हादसा स्थल पर पहुंच गया है। MP School : मप्र के शिक्षकों के लिए काम की खबर, 1 से 5वीं के छात्रों को मिलेगा लाभ घटना आज 1 अक्टूबर सुबह 7 बजे की गोहद चौराहा थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे 719 की बताई जा रही है। यहां गोहद विकासखंड अंतर्गत गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के घूम का पुरा के निकट नेशनल हाईवे 719 पर एक यात्री बस और कंटेनर में भिड़ंत हो गई।  बस के अंदर सवार एक महिला सहित 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि डेढ़ दर्जन यात्री घायल हो गए हैं।बताया जा रहा है कि बस बुरी तर...