Skip to main content

Breaking News Madhya Pradesh : गर्लफ्रेंड को घर बुला किया रेप, अब उसके होने वाले पति को भेज दिया अश्लील वीडियो

 


Breaking News Madhya Pradesh 

गर्लफ्रेंड को घर बुला किया रेप, अब उसके होने वाले पति को भेज 

दिया अश्लील वीडियो

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) जिले से चौंकाने वाली खबर है. यहां शातिर बॉयफ्रेंड ने खुदकुशी की धमकी देकर गर्लफ्रेंड को घर बुलाया और उसका बलात्कार किया. बॉयफ्रेंड ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया. लड़की ने आरोप लगाया कि उसने शादी का वादा उससे किया, लेकिन शादी कहीं और कर ली. जब लड़की की शादी तय हुई तो आरोपी ने उसके होने वाले पति को मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेज दिया. अब लड़की का रिश्ता टूटने की स्थिति बन गई है. इससे तंग आकर लड़की ने हजीरा थाना पहुंचकर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग की FIR दर्ज कराई है.


जानकारी के मुताबिक, भिंड जिले के गोहद की रहने वाली 20 साल की छात्रा ने हजीरा थाने में FIR कराई है. छात्रा के मुताबिक उनका एक घर ग्वालियर के गदाईपुरा में भी है. 2 साल पहले कोचिंग में पढ़ाई के दौरान शुभेंद से उसकी दोस्ती हो गई थी. ये दोस्ती प्यार में बदल गई. शुभेंद ने उससे शादी का वादा किया. दोनों एक ही समाज के हैं, इसलिए शादी में कोई अड़चन भी नहीं थी. लड़की शुभेंद के साथ घूमने भी जाती थी. छात्रा ने बताया कि साल 2020 में 22 नवंबर को शुभेंद ने उसे फोन कर तबीयत खराब होने की बात कही और दवा देने के बहाने मिलने बुलाया.


छात्रा ने मना किया तो खुदकुशी करने की धमकी देकर बुलाया


संबंधित खबरें

छात्रा ने बताया कि 22 नवंबर को जब शुभेंद ने उसे मिलने बुलाया तो उसने साफ मना कर दिया था. इस पर शुभेंद ने कहा कि वह नहीं आई तो फांसी लगाकर खुदकुशी कर लेगा. ये सुनकर छत्रा घबराकर शुभेंद के घर पहुंच गई. शुभेंद ने शादी का झांसा देकर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया. छात्रा ने बताया कि शुभेंद ने उससे जल्द शादी का भरोसा दिया, लेकिन इस साल 30 अप्रैल शुभेंद ने दूसरी लड़की से शादी कर ली. इसके बाद उसने बात करना बंद कर दिया, लेकिन वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मुझे ब्लैकमेल करने लगा. हजीरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.


होने वाले पति को भेजा वीडियो


लड़की ने पुलिस को बताया कि आरोपी की शादी होने के बाद सबकुछ भुला दिया गया था. जिंदगी की नई शुरुआत करनी थी. इसलिए कहीं और शादी करने का मन बनाया. जब शादी तय हो गई तो लड़के ने होने वाले पति को उसका अश्लील वीडियो भेज दिया. इससे अब शादी टूटने की नौबत आ गई है. इससे घर में बवाल मचा हुआ है.


Read More : https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/bhind-7-died-in-bus-dumper-accident-in-bhind-15-injured-dangerous-road-accident-mpns-3773922.html


Comments

Popular posts from this blog

कॉलोनी में घुसा लेपर्ड, 4 लोगों पर हमला किया:लोग चिल्लाने लगे तो कमरे में जा बैठा, पति-पत्नी ने डर के मारे खुद को बंद किया

  कोटा शहर के महावीर नगर कॉलोनी में शनिवार सुबह 5 बजे रिहायशी कॉलोनी में लेपर्ड आने से हड़कंप मच गया। इस दौरान लेपर्ड ने 4 लोगों पर हमला कर दिया। हमले के बाद लोग चिल्लाने लगा तो वह एक घर में जा घुसा। बताया जा रहा है कि इस घर में पति-पत्नी रहते हैं। कमरे में लेपर्ड को देख उन्होंने खुद को दूसरे कमरे में बंद कर दिया है। लेपर्ड के हमले से 2 गंभीर घायल हो गए, जिन्हें कोटा के हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार घटना तड़के 5 बजे के आसपास की है। पहले सुबह 5 बजे शिव ज्योति कॉन्वेंट स्कूल के आस-पास इलाके में इसे देखा गया था। वहां 4 लोगों पर अटैक कर दिया। इसके बाद वह गणगौरी पार्क इलाके में आया और वहां गाय पर हमला कर दिया। चिल्लाने पर वह एक मकान की छत पर चढ़ गया। यहां सीढ़ियों के सहारे उतर एक घर में घुस गया। यहां पति-पत्नी रहते हैं। लोगों की आवाज सुन जब वे दूसरे कमरे से बाहर आए तो कमरे में लेपर्ड को देख भागे और खुद को दूसरे कमरे में बंद कर दिया।

Breaking News Madhya Pradesh : NH-92 पर भीषण सड़क हादसा, 7 की दर्दनाक मौत

Breaking News Madhya Pradesh  NH-92 पर भीषण सड़क हादसा, 7 की दर्दनाक मौत भिंड, डेस्क रिपोर्ट।  मध्य प्रदेश (MP) के भिंड जिले में आज सुबह भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हो गया है। यहां बस और कंटेनर की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए है। घटना की सूचना के बाद भिंड कलेक्टर (Bhind Collector) डॉ सतीश कुमार एस और पुलिस अधीक्षक (Bhind SP) मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंचने के लिए रवाना हो गए हैं, हालांकि मालनपुर और गोहद थाने का पुलिस बल भी बचाव कार्य के लिए हादसा स्थल पर पहुंच गया है। MP School : मप्र के शिक्षकों के लिए काम की खबर, 1 से 5वीं के छात्रों को मिलेगा लाभ घटना आज 1 अक्टूबर सुबह 7 बजे की गोहद चौराहा थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे 719 की बताई जा रही है। यहां गोहद विकासखंड अंतर्गत गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के घूम का पुरा के निकट नेशनल हाईवे 719 पर एक यात्री बस और कंटेनर में भिड़ंत हो गई।  बस के अंदर सवार एक महिला सहित 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि डेढ़ दर्जन यात्री घायल हो गए हैं।बताया जा रहा है कि बस बुरी तर...

Breaking News Madhya Pradesh : 1 अक्टूबर से 326 ट्रेनों का समय बदला, घर से निकलने से पहले 139 पर करें कॉल, देखें पूरी लिस्ट

Breaking News Madhya Pradesh 1 अक्टूबर से 326 ट्रेनों का समय बदला, घर से निकलने से पहले 139 पर करें कॉल, देखें पूरी लिस्ट भोपाल एक अक्टूबर (Trains Timing Change From Today) से कई चीजों में बदलाव हुए हैं। पश्चिम मध्य रेलवे के ट्रेनों की समय सारिणी में भारी बदलाव किया है। जिन ट्रेनों के समय बदल गए हैं, वह जबलपुर, भोपाल और कोटा रेल मंडल के हैं। रेलवे की तरफ से उन ट्रेनों की सूची जारी कर दी गई है। साथ ही यात्रियों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले 139 पर कॉल कर ट्रेन का सही समय जान लें या फिर आधिकारिक वेबसाइट से भी जानकारी हासिल कर सकते हैं। रेलवे की तरफ से कहा गया है कि भारतीय रेल ने न्यू टाइम टेबल जारी किया है। एक अक्टूबर 2021 से यह प्रभावी है। इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेल के तीनों मंडलों से प्रारंभ होने वाली और गुजरने वाली गाड़ियों के न्यू टाइम टेबल के अनुसार परिवर्तन किया गया है। रेलवे ने कहा कि रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि वह अपनी सुविधानुसार यात्रा की शुरू करने से पहले हमारी तरफ से उपलब्ध सूचना प्रणाली एनटीईएस और पूछताछ नंबर 139 पर सही जानकारी प्राप्त कर यात्रा के लि...