Skip to main content

भोपाल में 12th स्टूडेंट को कोड़े मारे:बचाव में चीख-पुकार न कर सके, इसलिए मुंह में कपड़ा ठूंसा; VIDEO

 भोपाल के कोलार इलाके में 12th स्टूडेंट को बुरी तरह पीटा गया। चार-पांच लड़कों के ग्रुप ने तार के कोड़े और डंडे से छात्र को पीटा। छात्र अपने बचान में चीख-पुकार नहीं कर सके, इसलिए उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। घटना 29 अगस्त की है। VIDEO सामने आने के बाद पुलिस ने पीड़ित स्टूडेंट को खोजकर अब आरोपियों पर केस दर्ज किया है।

कोलार थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल ने बताया कि बैरागढ़ चीचली का रहने वाला 16 साल का लड़का 12वीं का स्टूडेंट है। उसने पुलिस को बताया कि 29 अगस्त की सुबह 8 बजे वह स्कूल में था। इसी वक्त स्कूल के बाहर तीन लड़के झगड़ रहे थे। इनमें से दो लड़के शुभम और अभिषेक स्कूल में मेरे साथ पढ़ते हैं। तीसरे को नहीं जानता।

स्कूल से छुट्टी होने के बाद बाहर निकला तो तीसरे लड़के के साथ कुछ और लड़के खड़े मिले। उन लोगों ने मुझसे शुभम का पता पूछा। मेरे मना करने पर चाबी छीनकर मेरी बाइक लेकर चले गए। कुछ देर बाद मुझे कॉल आया। कहा- तुम्हारी बाइक फाइन एवेन्यु के सामने है्र आकर ले जाओ।

मैंने वहां आने से मना किया तो दोपहर 2.30 बजे स्कूल के पास ही लड़के मेरी बाइक लेकर आए गए। बोले- साथ चलो। वे मुझे ओम नगर ग्राउंड ले गए। यहां उन्होंने मुझसे कहा कि अमित शुक्ला को फोन लगाओ। मैंने अमित को फोन लगाया। उसने बताया कि वह भोपाल से बाहर है।

Comments

Popular posts from this blog

कॉलोनी में घुसा लेपर्ड, 4 लोगों पर हमला किया:लोग चिल्लाने लगे तो कमरे में जा बैठा, पति-पत्नी ने डर के मारे खुद को बंद किया

  कोटा शहर के महावीर नगर कॉलोनी में शनिवार सुबह 5 बजे रिहायशी कॉलोनी में लेपर्ड आने से हड़कंप मच गया। इस दौरान लेपर्ड ने 4 लोगों पर हमला कर दिया। हमले के बाद लोग चिल्लाने लगा तो वह एक घर में जा घुसा। बताया जा रहा है कि इस घर में पति-पत्नी रहते हैं। कमरे में लेपर्ड को देख उन्होंने खुद को दूसरे कमरे में बंद कर दिया है। लेपर्ड के हमले से 2 गंभीर घायल हो गए, जिन्हें कोटा के हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार घटना तड़के 5 बजे के आसपास की है। पहले सुबह 5 बजे शिव ज्योति कॉन्वेंट स्कूल के आस-पास इलाके में इसे देखा गया था। वहां 4 लोगों पर अटैक कर दिया। इसके बाद वह गणगौरी पार्क इलाके में आया और वहां गाय पर हमला कर दिया। चिल्लाने पर वह एक मकान की छत पर चढ़ गया। यहां सीढ़ियों के सहारे उतर एक घर में घुस गया। यहां पति-पत्नी रहते हैं। लोगों की आवाज सुन जब वे दूसरे कमरे से बाहर आए तो कमरे में लेपर्ड को देख भागे और खुद को दूसरे कमरे में बंद कर दिया।

Breaking News Madhya Pradesh : NH-92 पर भीषण सड़क हादसा, 7 की दर्दनाक मौत

Breaking News Madhya Pradesh  NH-92 पर भीषण सड़क हादसा, 7 की दर्दनाक मौत भिंड, डेस्क रिपोर्ट।  मध्य प्रदेश (MP) के भिंड जिले में आज सुबह भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हो गया है। यहां बस और कंटेनर की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए है। घटना की सूचना के बाद भिंड कलेक्टर (Bhind Collector) डॉ सतीश कुमार एस और पुलिस अधीक्षक (Bhind SP) मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंचने के लिए रवाना हो गए हैं, हालांकि मालनपुर और गोहद थाने का पुलिस बल भी बचाव कार्य के लिए हादसा स्थल पर पहुंच गया है। MP School : मप्र के शिक्षकों के लिए काम की खबर, 1 से 5वीं के छात्रों को मिलेगा लाभ घटना आज 1 अक्टूबर सुबह 7 बजे की गोहद चौराहा थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे 719 की बताई जा रही है। यहां गोहद विकासखंड अंतर्गत गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के घूम का पुरा के निकट नेशनल हाईवे 719 पर एक यात्री बस और कंटेनर में भिड़ंत हो गई।  बस के अंदर सवार एक महिला सहित 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि डेढ़ दर्जन यात्री घायल हो गए हैं।बताया जा रहा है कि बस बुरी तर...

Breaking News Madhya Pradesh : 48 घंटे में हो चुकी है 4 बच्चों की मौत, 36 बेड पर भर्ती हैं 80 से ज्यादा बच्चे, जानें क्यों ?

  Breaking News Madhya Pradesh  48 घंटे में हो चुकी है 4 बच्चों की मौत, 36 बेड पर भर्ती हैं 80 से ज्यादा बच्चे, जानें क्यों ?  ग्वालियर के KRH (कमलाराजा हॉस्पिटल) में लगातार दूसरे दिन दो बच्चों की मौत हुई है। 48 घंटे में चार मासूम ने अव्यवस्था के चलते दम तोड़ दिया है। यहां 36 बेड के पीडियाट्रिक वार्ड में अभी भी 80 से ज्यादा बच्चे भर्ती हैं। एक बेड पर 3 तो कहीं चार बच्चों को भर्ती कर इलाज के किया जा रहा है। KRH में सोमवार को जिन दो बच्चों की मौत हुई थी उनको दिमागी बुखार बताया गया था, लेकिन मंगलवार रात को जिन दो बच्चों ने दम तोड़ा है उनको दिमागी बुखार नहीं था। वह अलग-अलग रोग से पीड़ित थे। पर बुखार उनको भी आ रहा था। अकेले कमला राजा अस्पताल में ही यह हालात नहीं है बल्कि मुरार जिला अस्पताल के पीडियाट्रिक वार्ड में 12 बेड पर 20 से ज्यादा बच्चे भर्ती हैं। KRH में एक ही बेड पर भर्ती तीन बच्चे, साथ में उनके परिजन भी बैठे हैं ग्वालियर में डेंगू, वायरल और दिमागी बुखार के पीड़ित बच्चे काफी संख्या में मिल रहे हैं। सीधे शब्दों में कहें से अंचल के सबसे बड़े अस्पताल में लगातार दिमागी बुखार के...