Skip to main content

Breaking News Madhya Pradesh : प्रदेश में भारी बारिश की संभावना, 11 जिलों में यलो अलर्ट जारी

Breaking News Madhya Pradesh  
प्रदेश में भारी बारिश की संभावना, 11 जिलों में यलो अलर्ट जारी

9:20 (IST)
EOW की उज्जैन टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए देवास टीएनसीपी विभाग में पदस्थ मानचित्रकार विजय दरियानी के ठिकानों पर छापा (Raid) मारा. दरियानी के इंदौर में आशीष नगर स्थित घर के अलावा गुरुकृपा रिजेंसी, कल्पना लोक में फ्लैट और माउंटबर्ग कॉलोनी के घर पर भी छापा मारा गया. इसमें करोड़ों रुपये की संपत्ति, घर में ऐशो-आराम के सामान के साथ विदेशी शराब समेत कई अन्य महंगी वस्तुएं बरामद की गईं.
8:34 (IST)
मध्य प्रदेश के भोपाल और जबलपुर रेल मंडल की ट्रेनों का टाइम टेबल शुक्रवार से बदल गया है. इनकी जानकारी रेलवे के पूछताछ नंबर 139 और एनटीईएस पर ली जा सकती है. इनके रेल मंडल के अलावा कोटा रेल मंडल की ट्रेनों के टाइम में भी बदलाव हुआ है. इस वजह से तीनों रेल मंडलों से गुजरने वाली 326 ट्रेनें प्रभावित होंगी.

8:33 (IST)
मौसम विभाग अब भी प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दे रहा है. प्रदेश के 11 जिलों बालाघाट, सिंगरौली, सीधी, सागर, नरसिंहपुर, डिंडोरी, उमरिया, दमोह, अशोकनगर, गुना और विदिशा जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में भारी बारिश हो सकती है. वहीं रीवा, सागर, शहडोल, जबलपुर, ग्वालियर, चंबल, भोपाल, होशंगाबाद, उज्जैन और इंदौर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.
8:32 (IST)
भिंड. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh News) के भिण्ड (Bhind News) के से दर्दनाक खबर है. यहां नेशनल हाइवे पर शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. ग्वालियर से बरेली जा रही यात्री बस की डम्पर से भिड़ंत हो गई. हादसे में 7 यात्रियों की मौत हो गई और करीब 15 लोग घायल हैं. जानकारी के मुताबिक, हादसे होते ही चीख-पुकार मच गई. आसपास के इलाके के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर दी. पुलिस मौके पर रवाना हो गई है. हादसा गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के डॉग बिरखड़ी के पास हुआ.

भिंड. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh News) के भिण्ड (Bhind News)  से दर्दनाक खबर है. यहां नेशनल हाइवे पर शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. ग्वालियर से बरेली जा रही यात्री बस की डम्पर से भिड़ंत हो गई. हादसे में 7 यात्रियों की मौत हो गई और करीब 15 लोग घायल हैं.


जानकारी के मुताबिक, हादसे होते ही चीख-पुकार मच गई. आसपास के इलाके के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर दी. पुलिस मौके पर रवाना हो गई है. हादसा गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के डॉग बिरखड़ी के पास हुआ.


Comments

Popular posts from this blog

कॉलोनी में घुसा लेपर्ड, 4 लोगों पर हमला किया:लोग चिल्लाने लगे तो कमरे में जा बैठा, पति-पत्नी ने डर के मारे खुद को बंद किया

  कोटा शहर के महावीर नगर कॉलोनी में शनिवार सुबह 5 बजे रिहायशी कॉलोनी में लेपर्ड आने से हड़कंप मच गया। इस दौरान लेपर्ड ने 4 लोगों पर हमला कर दिया। हमले के बाद लोग चिल्लाने लगा तो वह एक घर में जा घुसा। बताया जा रहा है कि इस घर में पति-पत्नी रहते हैं। कमरे में लेपर्ड को देख उन्होंने खुद को दूसरे कमरे में बंद कर दिया है। लेपर्ड के हमले से 2 गंभीर घायल हो गए, जिन्हें कोटा के हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार घटना तड़के 5 बजे के आसपास की है। पहले सुबह 5 बजे शिव ज्योति कॉन्वेंट स्कूल के आस-पास इलाके में इसे देखा गया था। वहां 4 लोगों पर अटैक कर दिया। इसके बाद वह गणगौरी पार्क इलाके में आया और वहां गाय पर हमला कर दिया। चिल्लाने पर वह एक मकान की छत पर चढ़ गया। यहां सीढ़ियों के सहारे उतर एक घर में घुस गया। यहां पति-पत्नी रहते हैं। लोगों की आवाज सुन जब वे दूसरे कमरे से बाहर आए तो कमरे में लेपर्ड को देख भागे और खुद को दूसरे कमरे में बंद कर दिया।

Breaking News Madhya Pradesh : 1 अक्टूबर से 326 ट्रेनों का समय बदला, घर से निकलने से पहले 139 पर करें कॉल, देखें पूरी लिस्ट

Breaking News Madhya Pradesh 1 अक्टूबर से 326 ट्रेनों का समय बदला, घर से निकलने से पहले 139 पर करें कॉल, देखें पूरी लिस्ट भोपाल एक अक्टूबर (Trains Timing Change From Today) से कई चीजों में बदलाव हुए हैं। पश्चिम मध्य रेलवे के ट्रेनों की समय सारिणी में भारी बदलाव किया है। जिन ट्रेनों के समय बदल गए हैं, वह जबलपुर, भोपाल और कोटा रेल मंडल के हैं। रेलवे की तरफ से उन ट्रेनों की सूची जारी कर दी गई है। साथ ही यात्रियों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले 139 पर कॉल कर ट्रेन का सही समय जान लें या फिर आधिकारिक वेबसाइट से भी जानकारी हासिल कर सकते हैं। रेलवे की तरफ से कहा गया है कि भारतीय रेल ने न्यू टाइम टेबल जारी किया है। एक अक्टूबर 2021 से यह प्रभावी है। इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेल के तीनों मंडलों से प्रारंभ होने वाली और गुजरने वाली गाड़ियों के न्यू टाइम टेबल के अनुसार परिवर्तन किया गया है। रेलवे ने कहा कि रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि वह अपनी सुविधानुसार यात्रा की शुरू करने से पहले हमारी तरफ से उपलब्ध सूचना प्रणाली एनटीईएस और पूछताछ नंबर 139 पर सही जानकारी प्राप्त कर यात्रा के लि...

Breaking news : स्कर्ट से नीचे की फोटो ली तो होगी 5 साल की जेल

  Hong Kong approves jail terms for 'upskirt' shots: महिलाओं की निजता का सम्मान सभी को करना चाहिए. दूसरों की जिंदगी में दखल देने का अधिकार किसी को नहीं है. ऐसे में महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों को रोकने और मनचलों को सबक सिखाने के लिए हांग कांग ने अनूठी पहल की है. जिसके तहत हांग कांग में अब बिना सहमति के अगर किसी ने भी महिलाओं के स्कर्ट से नीचे की तस्वीर खींची या फिर उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया तो उसे जेल जाना होगा.  ज़ी न्यूज़ डेस्क  | Oct 02, 2021, 08:11 AM IST     1 /7 ऐसी फोटो खींचना अपराध बीते गुरुवार को हांग कांग ने एक कानून पास कर अपस्कर्टिंग (Combat Voyeurism) यानी बिना सहमति के महिलाओं के स्कर्ट के नीचे की तस्वीर या वीडियो बनाने या शेयर करने को अपराध बना दिया है.     2 /7 पांच साल की जेल! नए नियमों के तहत वॉयरिजम यानी छिपकर किसी की अंतरंग पलों को देखना या रिकॉर्ड करना, ऐसी गतिविधि से मिली तस्वीरों या वीडियो शेयर करना, और यौनेच्छा से प्रेरित होकर किसी व्यक्ति के प्राइवेट पार्ट्स की तस्वीरें या वीडियो लेना शामिल है. ऐसा करने पर 5 साल की ...