Skip to main content

शादी कराकर लौट रहे थे, ट्रेलर ने कार को कुचला:बिजनेसमैन और इवेंट कंपनी डायरेक्टर की मौत; डेडबॉडी बुरी तरह फंसी

 टोल प्लाजा पर कार-ट्रेलर की भीषण टक्कर में बिजनेसमैन और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी की डायरेक्टर की मौत हो गई। एक्सीडेंट इतना जबरदस्त था कि कार को काटकर युवक और युवती की बॉडी निकाली गई। हादसा भरतपुर-आगरा हाईवे पर शुक्रवार दोपहर 1 बजे हलैना थाना इलाके में हुआ।

एसएचओ विजय सिंह छोंकर ने बताया हादसे में आगरा बेलनगंज निवासी कैटरिंग का बिजनेस करने वाले शांतनु चक्रबोती (32) और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी की डायरेक्टर प्रियंका गुप्ता (25) की मौत हो गई। प्रियंका फैशन डिजाइनर और इवेंट कंपनी की डायरेक्टर थी।

दोनों रणथंभौर में एक डेस्टिनेशन वेडिंग का काम पूरा कर शुक्रवार सुबह 11 बजे कार से निकले थे। कार शांतनु ड्राइव कर रहा था। भरतपुर में अमोली टोल प्लाजा के पास हादसा हो गया। हादसे की सूचना पर लड़की के पिता कुलभूषण गुप्ता मौके पर पहुंच गए।

कार दोनों ट्रेलरों के बीच बुरी तरह से फंस गई। कार को काटकर शव निकाले गए।
कार दोनों ट्रेलरों के बीच बुरी तरह से फंस गई। कार को काटकर शव निकाले गए।

कार पूरी तरह पिचक गई पुलिस ने बताया कि दोपहर 12.51 बजे एक ट्रेलर टोल कटवाने के लिए खड़ा था। इसी दौरान ट्रेलर के पीछे कार रुकी। कुछ ही सेकेंड बाद पीछे से आए दूसरे ट्रेलर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टोलकर्मी भाग कर मौके पर पहुंचे।

हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह पिचक गई। बाद में वायर डालकर कार को खींचा गया। पूरी कार को काटकर प्रियंका और शांतनु के शव निकाले गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने ट्रेलर के ड्राइवर को डिटेन कर लिया है।

शांतनु चक्रबोती की एक साल पहले ही शादी हुई थी। तस्वीर में शांतनु की पत्नी दाहलिया चटर्जी।
शांतनु चक्रबोती की एक साल पहले ही शादी हुई थी। तस्वीर में शांतनु की पत्नी दाहलिया चटर्जी।

धमाके की आवाज आई
टोल प्लाजा के मैनेजर दीपक कुलश्रेष्ठ और चश्मदीद फैजान ने बताया कि UP नंबर की कार ट्रेलर के पीछे थी, जो ओवरलोड था और हम उसकी डबल पेनल्टी काट रहे थे। उसी वक्त ट्रेलर को जोरदार धक्का लगा। धमाके की आवाज आई। पीछे जाकर देखा तो ट्रेलर के पीछे खड़ी कार को दूसरा ट्रेलर बुरी तरह कुचल चुका था। ट्रेलर कार पर चढ़ा हुआ था और कार में सवार एक लड़का और एक लड़की की ऑन स्पॉट ही डेथ हो गई थी।

हादसे में कार बुरी तरह पिचक गई। वह दो ट्रेलरों के बीच फंस गई थी।
हादसे में कार बुरी तरह पिचक गई। वह दो ट्रेलरों के बीच फंस गई थी।

बेटी बोली थी पापा 4 बजे तक पहुंचे जाएंगे
कुलभूषण गुप्ता ने बताया - मेरी बेटी प्रियंका इवेंट मैनेजमेंट का काम करती थी। उसकी अपनी कंपनी थी, जिसमें वह डायरेक्टर थी। दो दिन से वह रणथंभौर में डेस्टिनेशन वेडिंग में थी। शुक्रवार को ही वापस आ रही थी। शनिवार को आगरा में एक प्रोग्राम था, उसे भी मैनेज कर रही थी। सुबह 11 बजे ही उससे बात हुई थी। तब उसने कहा था कि चल दिए, रास्ते में हैं पापा, शाम 4 बजे तक पहुंच जाएंगे।

शांतनु चक्रबोती आगरा में रहकर अपना बिजनेस करता था। प्रियंका को जानने के कारण उसके साथ काम करता था।
शांतनु चक्रबोती आगरा में रहकर अपना बिजनेस करता था। प्रियंका को जानने के कारण उसके साथ काम करता था।

Comments

Popular posts from this blog

Breaking News Madhya Pradesh : 1 अक्टूबर से 326 ट्रेनों का समय बदला, घर से निकलने से पहले 139 पर करें कॉल, देखें पूरी लिस्ट

Breaking News Madhya Pradesh 1 अक्टूबर से 326 ट्रेनों का समय बदला, घर से निकलने से पहले 139 पर करें कॉल, देखें पूरी लिस्ट भोपाल एक अक्टूबर (Trains Timing Change From Today) से कई चीजों में बदलाव हुए हैं। पश्चिम मध्य रेलवे के ट्रेनों की समय सारिणी में भारी बदलाव किया है। जिन ट्रेनों के समय बदल गए हैं, वह जबलपुर, भोपाल और कोटा रेल मंडल के हैं। रेलवे की तरफ से उन ट्रेनों की सूची जारी कर दी गई है। साथ ही यात्रियों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले 139 पर कॉल कर ट्रेन का सही समय जान लें या फिर आधिकारिक वेबसाइट से भी जानकारी हासिल कर सकते हैं। रेलवे की तरफ से कहा गया है कि भारतीय रेल ने न्यू टाइम टेबल जारी किया है। एक अक्टूबर 2021 से यह प्रभावी है। इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेल के तीनों मंडलों से प्रारंभ होने वाली और गुजरने वाली गाड़ियों के न्यू टाइम टेबल के अनुसार परिवर्तन किया गया है। रेलवे ने कहा कि रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि वह अपनी सुविधानुसार यात्रा की शुरू करने से पहले हमारी तरफ से उपलब्ध सूचना प्रणाली एनटीईएस और पूछताछ नंबर 139 पर सही जानकारी प्राप्त कर यात्रा के लि...

#PetrolDieselPrice : 1 दिन राहत के बाद फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

#PetrolDieselPrice : 1 दिन राहत के बाद फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम  सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बढ़ोतरी हुई है। आज डीजल के दाम में 30 से 32 पैसे तो वहीं पेट्रोल के दाम 21 से 25  पैसे बढ़े हैं। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 102.64 रुपये जबकि डीजल का दाम 91.07 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 108.67 रुपये व डीजल की कीमत 98.80 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 103.36 रुपये जबकि डीजल का दाम 94.17 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 100.23 रुपये लीटर है तो डीजल 95.59 रुपये लीटर है। जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं। शहर                                           डीजल पेट्रोल दिल्ली                                91.07 102.64 मुंबई ...

Breaking News Madhya Pradesh : 48 घंटे में हो चुकी है 4 बच्चों की मौत, 36 बेड पर भर्ती हैं 80 से ज्यादा बच्चे, जानें क्यों ?

  Breaking News Madhya Pradesh  48 घंटे में हो चुकी है 4 बच्चों की मौत, 36 बेड पर भर्ती हैं 80 से ज्यादा बच्चे, जानें क्यों ?  ग्वालियर के KRH (कमलाराजा हॉस्पिटल) में लगातार दूसरे दिन दो बच्चों की मौत हुई है। 48 घंटे में चार मासूम ने अव्यवस्था के चलते दम तोड़ दिया है। यहां 36 बेड के पीडियाट्रिक वार्ड में अभी भी 80 से ज्यादा बच्चे भर्ती हैं। एक बेड पर 3 तो कहीं चार बच्चों को भर्ती कर इलाज के किया जा रहा है। KRH में सोमवार को जिन दो बच्चों की मौत हुई थी उनको दिमागी बुखार बताया गया था, लेकिन मंगलवार रात को जिन दो बच्चों ने दम तोड़ा है उनको दिमागी बुखार नहीं था। वह अलग-अलग रोग से पीड़ित थे। पर बुखार उनको भी आ रहा था। अकेले कमला राजा अस्पताल में ही यह हालात नहीं है बल्कि मुरार जिला अस्पताल के पीडियाट्रिक वार्ड में 12 बेड पर 20 से ज्यादा बच्चे भर्ती हैं। KRH में एक ही बेड पर भर्ती तीन बच्चे, साथ में उनके परिजन भी बैठे हैं ग्वालियर में डेंगू, वायरल और दिमागी बुखार के पीड़ित बच्चे काफी संख्या में मिल रहे हैं। सीधे शब्दों में कहें से अंचल के सबसे बड़े अस्पताल में लगातार दिमागी बुखार के...